अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में ठंड अपने समय से आ गया हैं इसके बावजूद आदर्श नगर पंचायत के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाने से बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,जीप टेंपो स्टैंड पर सारे लोग ठंड से परेशान हैं तीन दिनों पहले स्थानीय दुकानदार, टेंपो चालक ने कहा कि इतना कड़ाके का ठंड पड़ रहा हैं लेकिन पंचायत प्रशासन मौन हैं। स्थानीय झोपड़पट्टी के दुकानदार, टैम्पो चालकों ने बताया कि हम लोग अगल-बगल से कूड़ा प्लास्टिक, लकड़ी का टुकड़ा इकट्ठा करके आग जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं।
कुछ चालकों ने बताया कि डाला में जगह-जगह अलाव जल रहा हैं यहां पर क्यूं नहीं जल रहा हैं यह तो नगर पंचायत प्रशासन जाने जबकि डाला नगर पंचायत भी यही के अधिशासी अधिकारी देखते हैं।
इस सम्बन्ध में जब हमने मो०न० से सम्पर्क नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अहमद से किए तब उन्होंने यह बताया कि जनवरी में अलाव जलाने के लिए जब शासनादेश आता है तब हम लोग शासनादेश के आदेश क्रम में लकड़ी की व्यवस्था करके सार्वजनिक स्थानों पर जलवाया करते हैं फिर भी ठंड को देखते हुए अगर नगर की जनता की मांग है तो उस पर विचार करके शीघ्र ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
*ठंड में अलाव नहीं जलने से दुकानदार,गरीब,राहगीर से परेशान।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, December 7, 2021 10:48 AM
---Advertisement---

