अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन /सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोन पुल पर ओबरा खैरटिया गांव से दो सवार नवयुवक अपाची मोटर साइकिल वाहन संख्या यूपी 64 एपी 68 88 राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया।
घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया जहां इलाज के दौरान कन्हैया पुत्र बुद्धि राम उम्र 30 वर्ष की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हॉस्पिटल में मौत हो गई जबकि संजय पुत्र ज्ञान चंद्र उम्र 30 वर्ष को प्रथम उपचार के बाद हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।
*न्यूज़ अपडेट:* *सोन पुल पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत एक गंभीर रूप से घायल*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 6, 2021 12:35 PM
---Advertisement---

