*अपना दल यस ने बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। ग्रामवासी सेवा आश्रम में अपना दल एस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया । कार्यक्रम का मुख्यअतिथि राष्ट्रीय सचिव भागवत सिंह रहे एव कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबरा विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार ने की । कार्यक्रम में दिप प्रज्वलित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा साहब हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे ।
वो समाज मे समानता की वकालत करते रहे। आज उन्ही का देंन है कि हम सभी को समानता का अधिकार मिला है। कानून मंत्री रहते उन्होंने आरक्षण के माध्यम से समाज के पिछले पायदान पर खड़े लोगो को आगे लाने का कार्य किया है। वही जिला महा सचिव श्याचरण गिरी ने कहा कि बाबा साहब संविधान के रचयिता है। उन्होंने गरीब आदिवासी ,गिरिवशियो की आवाज को हमेशा बुलन्द करते रहे हैं आज उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करना चाहता हूँ की आपलोग बाबा साहब के दिखाए रास्ते को अपनाए और चलने का प्रयास करे। वही अध्यक्षता कर रहे प्रभुनाथ खरवार ने भी बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सन्तोष पटेल, रामबाबू पटेल, राकेश बिंद ,मोनू कुमार, रामलाल, सरजू , मुन्ना यादव , मुन्नी देवी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन कुलदीप पूरी ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment