वली अहमद सिद्दीकी,
अनपरा/सोनभद्र 3 शातिर चोर को चोरी के उपकरण व चाकू के साथ अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ श्रीकांत राय मय हमराही कांस्टेबल नितेश सिंह को बजरिये मुखबिर के द्वारा सुचना मिला कि
3 शातिर चोर त्रिलोकी नाथ मन्दिर एटीपी गेट न 1 के पास चोरी की योजना बना रहे हैं अगर अभी दबिश दिया जाये तो आरोपी पकड़ा जा सकता है आनन फानन मे उक्त जगह दबिश देकर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1 अदद सबटी, हथौड़ी, चाभी का गुच्छा व 2 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। ये चोर पूर्व में भी चोरी की घटना मे जेल जा चुके है।
नाम पता आरोपी
1 रवि पासवान पुत्र कृष्णा पासवान निवासी सिनेमा रोड अनपरा
2 राहुल पासवान पुत्र राम वचन पासवान निवासी बीना रोड पाइप लाइन अनपरा
3 आकाश गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी औड़ी मोड़ अनपरा

