*किसान गोष्ठी का भव्य आयोजन

---Advertisement---

 

नूरूल होदा खान। गाजीपुर

तहसील सेवराई ।दिनांक 6-12-2021 ग्राम सभा दिलदारनगर स्थित पंचायत भवन प्रांगण में नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी योजनान्तर्गत फील्ड डे गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस गोष्ठी में खण्ड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानन्द पाण्डेय द्वारा बीज शोधन एवं भूमि शोधन तथा तकनीकी सहायक इंद्रेश कुमार वर्मा द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर किसानों को जानकारी दिया गया ,तथा कृषि वैज्ञानिक जे पी श्रीवास्तव द्वारा रबी की फसल गेहूं ,चना आदि फसलों की वैज्ञानिक खेती की पद्धति पर आधारित आधुनिक खेती पर किसानों को जानकारी दिया गया ।
सहायक खण्ड तकनीकी प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन एवं डिकॉम्पोजर के प्रयोग आदि पर किसानों को जानकारी दिया गया ।
इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगज़ेब खान तथा संचालन ग्रामप्रधान प्रतिनिधि मुन्नू यादव एवं मंच संचालन एडीओ कृषि डॉ. प्रभाकर पाण्डेय द्वारा किया गया । इस गोष्ठी में नंदू कुशवाहा, संदीप शर्मा, राजेन्द्र चौहान ,अजय पासवान ,कंचन देवी ,अजय कुमार राय आदि कुल सौ से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment