अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। शनिवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व सीडीओ अमित पाल शर्मा ने चोपन सीएचसी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किये। एवं अस्पताल प्रबंधन के अभिलेख को बहुत ही बारिकी से सभी पहलुओं को स्वयं मण्डलायुक्त ने देखा। उसके साथ ही दवा वितरण कच्छ और ओपीडी का मुयायना किया।साफ-सफाई व हॉस्पिटल के अगल-बगल और सामने में हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर भी चोपन सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किये।
कोविड वैक्सिनेशन को ज्यादा से ज्यादा बचे हुए लोगों और 18 साल से कम उम्र के लोगों को लगाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं चोपन सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुभाष व फार्मासिस्ट लिपिक के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल निरीक्षण के दौरान साथ मौजूद रहे।

