अनिल जायसवाल
ओबरा सोनभद्र- स्थानीय ओबरा बाबा धुलाई के पास बुधवार दोपहर एक बजे करीब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यलय का उद्घाटन किया गया
बताते चलें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इन दिनों यूपी के आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट कर समाज वादी पार्टी के साथ हाथ मिला लिए है और यूपी में अपने समाज के साथ उन सभी समाज के गरिब अति पिछड़ा वर्ग को लेकर युपी में सहित अन्य राज्यों में अपनी एक जबरदस्त पैठ बनाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अपना बिगुल फूंक दिया गया जिसके कारण आज पुरे यूपी में आगामी 2022 विधानसभा के चुनाव में किंगमेकर का रोल अदा करते हुए दिखाई दें रहें हैं उसी उद्देश्य के साथ ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यलय का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशिफ अली वं विशिष्ट अतिथि धुरंधर राजभर रहें। वहीं संचालन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जयसवाल ने किया यह कार्यक्रम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश यादव के नेतृत्व किया गया इस दौरान सभी वक्ताओं ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विचारों को पर जोर डालते हुए पार्टी के विस्तार पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया
गया
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष, अशिफ अली , धुरंधर राजभर, जिलाध्यक्ष सोनभद्र सुरेन्द्र जायसवाल जिलाध्यक्ष युवा मंच सोनभद्र अमरेश यादव ,महिला जिलाध्यक्ष जया शर्मा श्रीराम यादव, शंकर कनोजिया ,अशोक , प्रसोतम बिनोद कुमार भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।

