1 ही प्रयास से 1 दिन में ट्रांसफार्मर लगवा कर प्रधान ने रचा इतिहास

---Advertisement---

 

उमेश सागर

शक्तिनगर/सोनभद्र कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है चिल्काटाँडँ के ग्राम प्रधान हीरालाल ने। उनके द्वारा 1 ही प्रयास से 1 दिन में ट्रांसफार्मर लग गया। हर समय गांव की आम जनता के सहयोग में तत्पर रहने वाले प्रधान ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र के लोगों को हो रही समस्या के बारे में अवगत कराया। एनटीपीसी से गहन वार्ता का ही नतीजा है कि एक ही प्रयास में ट्रांसफार्मर लगवा दिए। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वही क्षेत्रवासियों ने प्रधान का धन्यवाद यापन किया और उनके प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। लोगों का कहना है कि, अगर जनप्रतिनिधि सच्चे मन से किसी भी काम में लग जाये तो समस्या का निवारण होना तय है। साथ ही लोगों ने एनटीपीसी के अधिकारियों का ट्रांसफार्मर लगवाने में सहयोग देने पर उनका भी धन्यवाद यापन किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment