यातायात माह के समापन पर डाला में आयोजित किया गया सम्मान समारोह..

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र-डाला रामलीला मैदान में यातायात माह नवम्बर 2021 के अंतिम दौर में जागरूकता अभियान क्रायक्रम डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में किया गया इस दौरान डाला चौकी इंचार्ज द्वारा यातायात माह समापन दिवस में यातायात सम्बन्धित नियमों के निर्देशन के साथ ,बच्चों में साइकिल वितरण ,व बाईक सवार को हेलमेट पहना कर मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया। जिसमे आदित्य बिड़ला विद्या मंदिर के डाला के बच्चियों द्वारा स्वागत गीत , नुक्कड़ नाटक व गीत के रूप में – “सड़क सुरक्षा जीवन के लिए होती है , सड़कों पर अक्सर दुर्घटना होती है” व “छोटी 2 बातों पर विचार होने चाहिए हमे अपने जिंदगी से प्यार होना चाहिए”। के साथ सुभारम्भ किया गया। तथा स्लोगन रहा कि “जिंदगी अनमोल है इसे यु न गवाईये। सुरक्षित गाड़ी चलाइये सुरक्षित घर जाईये” इस अवसर पर अल्ट्राटेक यूनिट हेड राहुल सहगल ने बताया भारत के हर चार मिनट एक दुर्घटना होंती है। एक साल में 335000 दुर्घटना होती है लगभग डेढ़ लाख मर जाते है। ऐसे बहुत से घटनाएँ नियम के पालन न करने की वजह से होती है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात माह प्रत्येक वर्ष नम्बर माह में मनाई जाती है । इस मांह में विद्यालय में जागरूक करना , सड़कों और जागरूक करना हमारा कर्तव्य है लगभग 16350 गाड़ियों का चालान तथा 2 करोड़ के लगभव सम्मन शुल्क जमा कराया गया। इस जनपद में 230 लोगों की मौतें एक्सिडेंट के कारण व 200 से ज्यादा घायल हुए है। पहले सड़क सुरक्षा के लिए 35 स्टॉप होते थे अब 70 कर दी गयी। फिरभी पछले वर्ष से तुलना में 70 से 80 प्रतिशत दुर्घटना में बृद्धि हुई है।
जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि कोई भी कार्य जन सहभागिता के साथ होती है। खुद का एक्सीडेंट भी मेरा हुआ है । हमने बहुत से दुर्घटना अपने आखों देखा है। आप सभी नियमो का पालन करें ।
इस कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक यूनिट डाला द्वारा सैकड़ों हेलमेट व होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 2 दर्जन पढ़ने वाली बालिकाओं साइकिल का वितरण किया गया। तथा जिले में सर्वप्रथम घटनाओं में जी जान से पहल कर जान बचाने व सहयोग करने वाले लोगों में प्रमाण पत्र व हेलमेट देकर हौशला बढ़ाया गया। बताया कि दुर्घटना होने में सेकेंड भी नही लगता। आपका सहयोग प्रार्थनीय है। जिले में अच्छी प्रतियोगिता में पुरस्कार बच्चों व बच्चियों ने प्राप्त किया। डाला जैसे जगहों पे डाला चौकी इञ्चार्ज ने 174 लोगो का चालान यातायात माह के अंतर्गत काटा । और बताया कि चालान काटने का अभिप्राय यातायात नियमों का पालन कराना है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रधिकारी नगर, के साथ पुलिस के अन्य थानों के जिम्मेदार अधिकारी ,सम्मानित डाला बाजर नगर वासी ,बच्चे आदि हजारों लोग मौजूद रहे ,इस कार्यक्रम को रूपरेखा देने वाले डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर को भी पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment