अशतोष गिरी,
सोंनभद्र*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा कस्बा राबर्ट्सगंज में बढौली चौक पर नवनिर्मित यातायात पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन ~*
यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उदेश्य से आज दिनांक 29.11.2021 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कस्बा राबर्ट्सगंज में बढौली चौक पर नवनिर्मित यातायात पुलिस सहायता केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यह चौकी शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में काफी सहायक होगी, यहां से शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जायेगा तथा आम-जन की समस्याओं का सम्यक व त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी ,प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज, टीएसआई प्रथम सहित अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे ।

