अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र– स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र के डेरहवा टोला में बिती देर रात्रि लगभग 23.15 को डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा ग्राम पंचायत के टोला डेरहवा जंगल मे गौवध के लिए लेजाया जा रहा है सूचना पाकर तत्काल ही डाला पुलिस वं चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर छापामारी कर 37 गोवंश को बरामद किया और पशु तस्कर गिरोह ने छापामारी के पहले ही मौका देखकर भाग निकले इस दौरान सभी 37 गोवंश को स्थानीय गाँव के व्यक्तियों में देखभाल के लिए रामवेलाश पुत्र जगाली 03 गोवंश सुखदेव पुत्र बकल 02 गोवंश ,लल्लू पुत्र सावन 04 गोवंश ,मोतीचंद्र पुत्र सावन 03 गोवंश ,पानमती पत्नी मोतीचंद्र 02 गोवंश सीताराम पुत्र इंद्रदेव,05 गोवंश,लखपत पुत्र मोहर,01 गोवंश त्रिवेणी पुत्र शोभनाथ,02 गोवंश सुपूर्द कर दिया गया
इस दौरान टीम में डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ,हे०का० आलोक कुमार पांडेय,हे०का० शहंशाह आलम,का० अनूप दुबे,का० प्रेमलाल गुप्ता,का० रविकान्त यादव सामिल रहें

