*रोटी की तलाश में परदेस गए कमाने व्यक्ति का शव घर वापस आया*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत बीवी बच्चों के जीविकोपार्जन के लिए परदेस गए शव घर आने से घर में मचा कोहराम। सूचना के अनुसार महेंद्र पुत्र स्वर्गीय नवल सिंह गोंडा निवासी ग्राम पंचायत पनारी टोला खास पनारी (मालोघाट) जो कमाने के लिए बीना जिला सागर गया था जिसका शव शनिवार की देर रात लगभग 3:00 बजे एंबुलेंस के द्वारा उसके घर आने से परिजन व पूरे गांव में मचा कोहराम घटना की सूचना रविवार को सुबह परिजनों द्वारा डायल 112 नंबर एवं चोपन थाने को दिया गया परिजन और ग्रामवासी शव एंबुलेंस से उतारने को तैयार नहीं थे।
सूचना पर चोपन थाने के एसएसआई कृष्ण अवतार सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। मृतक के साथ आए रामसनेही गौड़, रमेश गौड़, राजकुमार गौड़ व रमेश ने बताया कि हम सभी लोग बरखेड़ी थाना बीना जिला सागर में कमरा लेकर साथ रहते और कंपनी में काम करते थे उसका काम था हाईटेंशन टावर का जिस पर 26 नवंबर दिन शुक्रवार को महेंद्र टावर पर चढ़कर अर्थ का वायर लगा रहा था उसी समय करंट लगने से घटनास्थल पर महेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना कंपनी द्वारा वहां के स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम होने के बाद कंपनी की तरफ से हम लोगों को 25000 रुपया देकर साथ में भेजें और बोले की मृतक के परिजन पूरा कागज लेकर आए ताकि आगे की जो भी कानूनी प्रक्रिया हो उसको पूरा किया जा सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment