खलिहान में आग लगने से 100 बोझा धान की फसल व पुआल जलकर खाक

---Advertisement---

व्यूरो, सोंनभद्र

विंढमगंज /सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवाल में आज सुबह दयाशंकर यादव पुत्र स्वर्गीय महेशी के खलिहान में आग लगने से 100 बोझा धान की फसल व पुआल जलकर खाक हो गई। आग का धुआं उठता देख स्थानीय ग्रामीणों ने खलिहान की ओर दौड़ा व पास चल रहे मोटर व हैंडपंप से पानी ला ला कर किसी तरह बुझाने का प्रयास किए लेकिन तब तक धान की फसल का बोझा व पुआल जल चुका था। किसान दयाशंकर यादव का भारी नुकसान हुआ है वही लेख पाल फिरदोष ने बताया की ग्राम प्रधान द्वारा इसकी सूचना मिली है जांच कर तहसील प्रशासन को सुपुर्द कर देंगे तथा तहसील प्रशासन से जो भी सहयोग मिलेगा वह सीधे किसान को मिलेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment