विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार में आज सुबह जीतन पुत्र श्रीराम कनौजिया के खलिहान में आग लगने से 200 बोझा धान की फसल जलकर खाक हो गई आग का धुआं उठता देख स्थानीय ग्रामीणों ने खलिहान की ओर दौड़ा व पास चल रहे मोटर व हैंडपंप से पानी ला ला कर किसी तरह बुझाने का प्रयास किए वही मौके पर पहुंची 112 नंबर की गाड़ी के पुलिस ने भी ग्रामीणों को मदद के लिए प्रेरित करके बुझाने का काम किया तब तक धान की फसल का बोझा जल चुका था मौके पर मौजूद जीतन का रो रो कर बुरा हाल है जीतन ने बताया कि खेतों से पैदा किया हुआ धान की संपूर्ण फसल जलकर राख हो गई है अब पूरे 1 वर्ष कैसे अपना व अपने परिवार का जीविकोपार्जन करेंगे मौके पर पहुंची लेखपाल सावित्री यादव ने मौके का आकलन कर किसान को समझाया तथा कहा कि मैं आकलन करके तहसील प्रशासन को सुपुर्द कर दूंगी तथा तहसील प्रशासन से जो भी सहयोग मिलेगा वह सीधे किसानों को ही मिलेगा वही फुलवार गांव निवासी महेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ के भी खलिहान में रखा लगभग 150बोझा धान की फसल जलकर राख हो गई।
खलिहान में आग लगने से 200 बोझा धान की फसल जलकर खाक हो गई
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, November 27, 2021 8:08 AM
---Advertisement---

