अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देशोंनुसार एवं क्षेत्राधिकारी के देखरेख में बुधवार को चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक, एसओजी प्रभारी, स्वाट प्रभारी, चौकी प्रभारी डाला के नेतृत्व में चौराहे पर अपराध की रोकथाम हेतु एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में बातचीत की जा रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली की घसिया बस्ती मोड़ गुरमुरा में कुछ शातिर बदमाश हथियार लेकर बड़ी वारदात करने की तैयारी कर रहे हैं इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही कर मुठभेड़ की दौरान डकैती के लिए इकट्ठा हुए 5 बदमाशों के कब्जे से नाजायज कट्टा 315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस लगाए चाकू समय लगभग 11:15 बजे बरामद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में शिव कुमार पुत्र मनधारी, बबूंद पुत्र कल्लू, सोनू पुत्र सुलेन्दर, पुत्र चरकू सभी निवासीगण घटिया बस्ती रावटसगंज वह कृष्णदेव पुत्र लोहा सिंह निवासी नौडीहा थाना कौन का रहने वाला है।
गिरफ्तार हुए शातिर बदमाशों ने बताया कि हम लोग पूर्व में हत्या सहित डकैती एवं गैंगस्टर में जेल जा चुके हैं सड़क के किनारे सुनसान स्थान पर हाईवे ट्रकों को रोक कर डकैती करके रुपया पैसा छीन लेते थे और उस लूट के रुपए को आपस में बाट करके उस रुपए से मौज मस्ती करते थे।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, कॉन्स्टेबल रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल अनिलेश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रताप, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रभान यादव, कॉन्स्टेबल अर्पित मिश्रा, कांस्टेबल रितेश सिंह, कांस्टेबल हरकेश यादव मौजूद रहे।

