उमेश सागर ,
शक्तिनगर, सोंनभद्र
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के बोदरा बाबा समीप कोयला परिवहन की गाड़ियों से जाम व दुर्घटना होने की बात आम सी हो गई है। मंगलवार सुबह खड़िया बाजार से शक्तिनगर की ओर जा रहे बाइक सवार को बेकाबू ट्रेलरों ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार तो बाल-बाल बच गए लेकिन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना लाया। जहां बाइक सवारों के तहरीर अनुसार उचित कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
एनसीएल से निकलने वाली कोयला के परिवहन में लगी गाड़ियों से ऊर्जांचल में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन की कान पर जूं तक नहीं रेंगता।

