एनटीपीसी सिंगरौली वनिता समाज ने बढ़ाया बच्चों के लिए मदद का हाथ

---Advertisement---

 

ऊर्जांचल ब्यूरो उमेश सागर

शक्तिनगर।एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर स्थित अम्बेडकर विद्यालय में आसपास के गांवों के गरीब एवं जरूरतमन्द बच्चे नि:शुल्क अध्ययन की सुविधा प्राप्त कर अपनी मेधा से समाज में प्रतिष्ठित जीवन जी रहे हैं एवं सफलता की नई ऊंचाई हासिल कर रहे हैं| अम्बेडकर विद्यालय को एनटीपीसी सिंगरौली सी एस आर योजना के तहत निरंतर हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है एवं बच्चों के अध्ययन में सुविधा हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, पेयजल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं|
शिक्षा सुविधा को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से वनिता समाज की श्रीमती श्रीलक्ष्मी श्रीनिवास, उपाध्यक्षा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय का दौरा किया गया एवं बच्चों के अध्ययन सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल 50 डेस्क बेंच,टेबल,कुर्सी आदि सामाग्री विद्यालय को प्रदान की गई|
वनिता समाज से प्राप्त सहायता हेतु विद्यालय प्रबंधन ने उनका आभार जताया एवं उनसे भविष्य में भी बच्चों के हित मे कल्याणकारी कार्य किए जाने की प्रार्थना की| वनिता समाज द्वारा नन्हें-मुन्ने बच्चों हेतु अलग से भी टाइनि टोट्स विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जिससे आसपास के काफी बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं| इसके अलावा वनिता समाज द्वारा समाज कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है|
आज के कार्यक्रम में वनिता समाज की श्रीमती मंगला शिवप्रसाद, टाइनि टोट्स-प्रभारी, श्रीमती मीनाक्षी मिश्रा, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया| कार्यक्रम में आसपास के गाँव के अभिभावक गण,शिक्षण गण एवं एनटीपीसी के अधिकारी की उपस्थिती भी सराहनीय रही|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment