*भाजपा ने बस स्टैंड पर कैंप लगाकर चलाया सदस्यता अभियान।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। सदस्यता अभियान के क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा जनों ने चोपन बस स्टैंड पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने भी बारी से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व सम्मानित नागरिकगण ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़ ने कहांकि दलित समाज के लोग अब जागरूक हो गए और भी जानते हैं कि उनका भला भाजपा में है दलित समाज किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, सोनी जैन, राजेश अग्रहरि, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल महामंत्री विकास चौबे, विनीत पांडे, मनोज सिंह सोलंकी, तीरथ राज शुक्ला, जितेंद्र जायसवाल, कामेश्वर विश्वकर्मा, विजय कुमार, राजू जायसवाल, अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment