शक्तिनगर पुलिस ने महिला सहित 3 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

---Advertisement---

 

ऊर्जांचल ब्यूरों उमेश सागर

शक्तिनगर/सोनभद्र

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने व बेचने वाले 2 महिला सहित 3 आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही शराब बनाने के उपयोग में आने वाली सभी सामग्री को भी जब्त किया।

 

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मिथिलेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उप निरीक्षक वंशराज यादव, का0 सुनील कुमार शर्मा, का0 राहुल पटेल, का0 सौरभ यादव, का0 सुमित पटेल, म0का0 उमा सिंह, का0 चालक अम्बुज तिवारी द्वारा देखभाल क्षेत्र व भ्रमण के दौरान मुखबीर की सूचना पर कच्ची शराब बनाने वालो के विरुद्ध दबिश दी गई। जिसमें अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र किरीत राम निवासी कोटा बस्ती (स्वीपर बस्ती) थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया व 01 कुन्तल लहन एवं 01 भट्टी नष्ट किया गया, साथ ही 08 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। जिसका चालान अन्तर्गत धारा 60(2) आबकारी अधिनियम मा0 न्यायालय किया गया। वही अभियुक्ता कलाबती देवी पत्नी बाबा सोनकर निवासी काली मन्दिर रेलवे स्टेशन के पीछे चिल्काटांड थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को शराब बनाने के 02 उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के पास से 01कुन्तल लहन व 02 भट्टी नष्ट किया गया। साथ ही 08 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। जिसका चालान अन्तर्गत धारा 60(2) आबकारी अधिनियम मा0 न्यायालय किया गया। तीसरी अभियुक्ता नेहा पुत्री राजेन्द्र प्रसाद स्वीपर निवासी कोटाबस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। जिसका चालान अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम मा0 न्यायालय किया गया।

बताया जा रहा है कि, क्षेत्र में नशे के सौदागर काफी सक्रिय है जो कच्ची शराब बनाने और बेचने का कार्य काफी दिनों से कर रहे है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मिथिलेश कुमार मिश्र की अथक प्रयास का ही नतीजा है कि नशे के सौदागरों को बहुत तेज़ी से सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। जिससे नशे के सौदागरों के बीच काफी भय का माहौल बना हुआ है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment