वली अहमद सिद्दीकी ,
अनपरा सोंनभद्र
दिनांक-15.11.2021
डी ए वी परासी में बालदिवस के आयोजन की धूम
डी.ए.वी.सी.से.पब्लिक स्कूल,परासी में चाचा नेहरू के जन्मदिन के पुण्योत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित बालदिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव के जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस क्रम में डॉ. गौरव मिश्र द्वारा सुनियोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने कर्णदेव सिंह और सत्यं शिवं चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित हास्य-व्यंग्य नाटिका ‘स्वच्छता’और प्रेरणादायक नाटिका ‘खुशहाल परिवार’ के मंचन से तथा अपनी गीत-संगीतमयी प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। बालदिवस की शुभकामनाएं बच्चों, शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को देते हुए अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी को पण्डित नेहरू के प्रेरणादायक जीवन-चरित्र से सबक लेकर न केवल अपने व्यक्तित्व के उन्नयन की सलाह दी बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण मनोयोग से कर्त्तव्य-निर्वहन करने की सीख दी। इसके पश्चात विद्यालय की हिन्दी शिक्षिका सुश्री श्वेता सिंह ने जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शिशिर श्रीवास्तव और श्रीमती नितिन सिंह ने किया।
प्राचार्य

