अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र– स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र से तीन वारंटी वं चोपन थाना क्षेत्र के सलखन से एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के करीब डाला नगर से तीन वारंटीयो को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज गया
इस संबंध में डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्तार अली उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्व दीन बक्स निवासी डाला चुड़ी गली से दूसरा हीरालाल हरिजन उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र रामपती हरिजन निवासी डाला बाड़ी से तीसरा धीरज सिंह चंद्रवंशी उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी डाला चढ़ाई से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायलय भेज दिया गया वहीं चोपन थाना के पुलिस द्वारा लवकुश हरिजन उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्व अर्जुन निवासी सलखन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है इस दौरान कुल चार अभियुक्त लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया
इस दौरान डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर हे०का० अशोक बिंद हे०का० महेंद्र यादव आदि सामिल रहें।

