डीएम की मिला प्रथम कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन

---Advertisement---

डीएम की मिला प्रथम कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन

नूरूल होदा खान।

गाजीपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-1 के महाप्रबंधक ( एलपीजी/सेल्स) नितेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह को गाजीपुर जिले का प्रथम 10 किलो. का कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन प्रदान किया गया तथा इस प्रोडक्ट की जानकारी भी जिलाधिकारी को अवगत कराई गई। कंपोजिट एल.पी.जी. सिलिंडर की बॉडी की विशेषता यह है कि यह इसकी बॉडी जंग निरोधक पदार्थ से बनी होती है तथा इसकी बॉडी पारदर्शी भी है जिससे इसमें एल.पी.जी. की मात्रा ग्राहक द्वारा देखी जा सकती है। पहले से उपलब्ध सामान्य एल.पी.जी सिलिंडर को ग्राहक सिक्युरिटी डिपॉजिट के अतिरिक्त भुगतान करके 10 केजी तथा 1056₹ का अतिरिक्त भुगतान करके 5 किलो का भी कंपोजिट सिलिंडर गाजीपुर शहर में ले सकता है। अनावरण कार्यक्रम में गाजीपुर के एल पी जी के सेल्स ऑफिसर गौरव कुमार जायसवाल, पूर्वांचल गैस एजेंसी के संचालक यादवेंद्र सिंह, प्रतिमा इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर अमरीश जायसवाल, गाजीपुर इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर सैयद इब्रतुल्लाह जी भी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment