म्योरपुर सरकारी अस्पताल में लगे एक्सरे मशीन, आइपीएफ ने उठाई मांग धरना तैतीसवें दिन भी रासपहरी में जारी

---Advertisement---

उमेश सिंह
म्योरपुर, सोनभद्र 13 नवम्बर 2021, म्योरपुर अस्पताल में एक्सरे मशीन लगे, हर प्रकार के खून जांच की व्यवस्था की जाए और पूरी दुद्धी तहसील में दो गांवों का कलस्टर बनाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाए। यह मांगें आज रासपहरी में आइपीएफ के जारी अनिश्चितकालीन धरने के तैतीसवें दिन उठी। धरने में वक्ताओं ने कहा कि पूरे दुद्धी में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति दयनीय बनी हुई है। आज भी खटिया पर लादकर लोगों को अस्पताल लाना पड़ता है। सैकड़ों लोग इलाज के अभाव में बेमौत मरते है। म्योरपुर और बभनी जैसे सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर न्यूनतम स्वास्थ्य सुविधएं नहीं है। यहां इलाज कराने वाले लोगों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया जाता है। इसलिए स्वास्थ्य के सवाल को आइपीएफ प्रमुख सवाल बनायेगा। आज धरने पर दर्जनों की संख्या में म्योरपुर के विभिन्न गांवों से आगंनबाड़ी के लाभार्थियों ने हिस्सा लेकर बताया कि उनके क्षेत्र में पोषाहार का वितरण नहीं हो रहा है। इस पर तत्काल बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार अधिकारी म्योरपुर से वार्ता कर समस्या उनके संज्ञान में लायी गई। जिस पर उन्होंने इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
धरने में आइपीएफ जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका, मजदूर किसान मंच जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, देव कुमार विश्वकर्मा, मनोहर गोंड़, गुन्जा कुमारी, अंजू आशा, जुगनू सिंह गोंड़, सरस्वती देवी, रीता, सावित्री देवी, सुनैना देवी, बासमति देवी, रजवंती देवी, श्रीमती गोंड़ आदि लोग मौजूद रहे।

कृपा शंकर पनिका
जिला संयोजक
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment