नूरूल होदा खान। गाजीपुर
सेवराई तहसील ।ग्राम हथौड़ी माँ दुर्गा प्रांगण हथौड़ी के ग्राम प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें तकनीकी सहायक इन्द्रेश कुमार वर्मा ने किसानों से धान कटाई के बाद पराली न जलाने की अपील की है किसान धान की कटाई के बाद फसल अवशेष न जलाए बल्कि फसल अवशेष को विभिन्न कृषि यंत्रों के माध्यम से मृदा में मिलाएं। फसल अवशेष को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है खेत में मौजूद केंचुए मर जाते हैं जमीन में लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता कम हो जाती है फसलों की पैदावार में कमी हो जाती है कृषिगत भूमि में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा निरंतर घट रही है फसल अवशेष मिट्टी में मिलाने से मृदा में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ेगी ,जबकि फसल अवशेष जलाने पर पर्यावरण प्रदूषण होगा साथ ही मृदा में मित्र जीव भी नष्ट हो जाते हैं चारे की
समस्या के साथ मृदा तापमान में वृद्धि होती है किसान फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाकर कार्बनिक खाद बनाए और पर्यावरण प्रदूषण से बचें। फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाने से खेत की जल धारण क्षमता बढ़ती है जिससे सिंचाई की अपेक्षाकृत कम आवश्यकता पड़ती है खेत में जीवांश की मात्रा बढ़ने से लाभदायक जीव केचुआ आदि पनपते हैं जिससे भूमि अधिक उपजाऊ बनता है जिससे फसलो की उपज बढ़ती है। फसल अवशेष से कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट बनाकर प्रयोग करे।कृषि विभाग के द्वारा समय-समय पर प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्रॉप रेजीड्यू योजना के अंतर्गत 50% अनुदान पर सुपर सीडर, रिवर्सिबल एम बी प्लाऊ, जीरो सीडड्रिल कम फर्टी सीडड्रिल,सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम ,हैप्पी सीडर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन जनरेट करा कर अनुदान दिया जाता है । इस मौके पर उमाशंकर सिंह(पप्पू सिंह),राकेश यादव,सत्येंद्र सिंह,दामोदर राम पूर्व प्रधान बृजा यादव त्रिलोकीनाथ सिंह कालिका सिंह, सुरेंद्र सिंह घनश्याम सिंह ,शशिकांत सिंह ,धनपाल यादव मौजूद रहे।

