किसान पाठशाला का आयोजन

---Advertisement---

 

नूरूल होदा खान। गाजीपुर

तहसील सेवराई।किसान कल्याण योजनान्तर्गत ,कृषि विभाग भदौरा के तत्वाधान में ग्रामसभा लहना स्थित ठाकुर बाड़ी प्रांगण में शासन द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान पाठशाला का आयोजन किया गया ।
इस पाठशाला में कृषि विभाग के खण्ड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानन्द पाण्डेय द्वारा किसानों को रबी की फसल प्रबंधन के अंतर्गत बीज शोधन एवं भूमिशोधन तथा आगामी रोग एवं किट प्रबंधन पर किसानों को प्रशिक्षित किया गया तथा साथ ही कृषक उत्पादक कंपनी के निर्माण एवं इससे कृषकों को परोक्ष एवं अपरोक्ष लाभ के साथ साथ जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के सिद्धांत एवं फार्मूलेशन तैयार करने की विभिन्न पद्धतियों पर प्रशिक्षण दिया गया ।
इस किसान पाठशाला की अध्यक्षता ग्रामप्रधान तारकेश्वर यादव एवं संचालन शिवराज सिंह ने किया तथा प्रदीप कुमार ,केदार सिंह , रासबिहारी ,विजय नारायण , जगदीश गिरी ,सचिता श्रीवास्तव आदि कृषकों ने अपनी सहभागिता प्रस्तुत किये

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now