अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आज 31 अक्टूबर को चोपन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चेरोबस्ती में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम बच्चों एवं शिक्षिकाओं द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। उसके पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के विषय में बच्चों को जानकारियां दिया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ज्योति, सुनैना, शालू, इमली, बृजेश, गौरव, उपेन्द्र, सुरेश, मुखराम, गौरव ने प्रतिभाग किया। जिनको कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जरीना बानो, सहायक अध्यापिका वर्षा वर्मा, श्वेता सिंह, एसएमसी अध्यक्ष गीता देवी, एसएमसी सदस्य विजय, कृष्णावती, गुड्डी, अर्जुन सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

