खड़िया बाजार में खुला ऊर्जांचल का पहला मेगा मार्ट

---Advertisement---

उमेश सागर

 

शक्तिनगर। शॉपिंग मॉल और मार्ट की चकाचौंध के बीच ऊर्जांचल क्षेत्र का पहला मेगा मार्ट खड़िया बाजार में पंचवटी गेस्ट हाउस के समीप रविवार को कान्हा जी मार्ट के रूप में विधि विधान से पूजा उपरांत उद्घाटन हुआ। दैनिक प्रयोग की सभी वस्तुएं एक छत के नीचे उपलब्ध होने से आसपास के रहवासियों को काफी सहूलियत होगी। अभी तक मेगा मार्ट से खरीदारी करने के लिए ऊर्जांचल वासियों को वैढ़न का रुख करना पड़ता था लेकिन अब सभी व्यवस्थाएं शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में ही उपलब्ध हो जाएंगी। कान्हा जी मार्ट ऊर्जांचल का इकलौता ऐसा मार्ट है जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होगा।

कान्हा जी मार्ट संचालक विनोद मित्तल ने बताया कि सौर ऊर्जा आधारित क्षेत्र का पहला मार्ट होने का कीर्तिमान हमने रचा है और दैनिक प्रयोग की सभी चीजों को मार्ट में समाहित करने का प्रयास किया गया है। आसपास के क्षेत्र वासियों की सुविधा को देखते हुए हरे माधव इंटरप्राइजेज द्वारा कान्हा जी मार्ट खोलने का निर्णय लिया गया। सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि दीपावली व छठ त्यौहार पर हमारे मार्ट से खरीदारी कर आकर्षक ऑफर व विशेष छूट का लाभ उठाएं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment