*भाजपा मंडल कमेटी ने गांवों में किसान जनचौपाल, सदस्यता अभियान के माध्यम से जागरुक किया

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। जिसमें ओबरा विधानसभा के विस्तारक सुरेंद्र मिश्रा ने सभी बूथों का नए एवं पुराने सदस्यता फॉर्म वितरित अपनी देखरेख में करवाया हर बूथ शक्ति केंद्र नगर मंडल पर जाकर नए सदस्यो को सदस्यता दिलवाने के लिए अपील की साथ ही साथ प्रदेश से जो किट आया था पॉकेट सभी क्षेत्रों और बुथ पर भिजवा दिया गया और दीपावली के लिए जो प्रदेश से दीप एवं गेट पर लगाने के लिए सामग्री आया था सभी सामग्री वितरण किया गया।
बैठक, जनचौपाल की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा आगामी तिथियों पर मतदाता पुनरीक्षण व पार्टी सदस्यता अभियान कार्य के लिए सभी लोग लग जाएं वही ओबरा विस्तारक सुरेंद्र मिश्रा ने ग्रामवासी आश्रम,वर्दियां, सिंदुरिया, में किसान जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सभी सौभाग्यशाली हैं जिन्हें विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी का नेतृत्व प्राप्त हो रहा है वर्तमान में सरकार ने सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजना चलाई है जिसका लाभ किसान,व्यापारी, कर्मचारी, उठा रहें हैं।बैठक को जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरि ने भी संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्येंद्र आर्य, सुरेंद्र मौर्य, नमामि गंगे के जिला संयोजक महेंद्र केसरी ,मंडल उपाध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह,मनीष तिवारी, मंडल महामंत्री राम दुलारे खरवार, मंडल मंत्री बृजेश पांडे ,हिमांशु प्रियदर्शी, सुजीत कुमार,शक्ति केंद्र प्रमुखसंतोषसाहनी,अमरनाथ पनिका, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जिला जीत यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्विवेदी जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप गिरी, बूथ अध्यक्ष रामवृक्ष साहनी, सतीश चौबे इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment