शक्तिनगर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

शक्तिनगर/सोनभद्र
गुरुवार को शक्तिनगर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की गई, जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीपावली-डाला छठ त्यौहार के मद्देनजर शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने लोगों को शांतिपूर्वक तरीके से त्यौहार मनाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि, दीपावली-डाला छठ पर्व हिंदू धर्म का पवित्र त्यौहार है। इससे शांतिपूर्वक मनाएं, अगर कहीं भी भगदड़ की स्थिति हो तो तत्काल शासन-प्रशासन को सूचित करें। आगे सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप ही स्थिति पर नज़र रखी जाएगी। दीपावली पर्व पर होने वाली खरीदारी व बिक्री के मद्देनजर किसी दुकान पर कोई अनहोनी ना हो जाए। इन बातों का सभी दुकानदार भाई भी अपनी दुकानों पर खरीद बिक्री के दौरान सतर्कता बरतें। इसी क्रम में डाला छठ त्यौहार को नजर में रखते हुए क्षेत्र में हर जगह होने वाले पर्व का जायजा लिया। इस मौके पर परिसर में प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार मिश्र, एसएसआई संतोष यादव, बीना चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार राय सहित चिल्काटाँडँ ग्राम प्रधान हीरालाल, रंजीत कुशवाहा, क्षेत्र पंचायत सदस्य .सुजीत सिंह. परसवार राजा ग्राम प्रधान अविनाश कुमार, ग्राम प्रधान खड़िया विजय कुमार गुप्ता उर्फ लालबाबू, पूर्व ग्राम प्रधान व बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, अम्बेडकरनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, योगेश कुमार, अम्बेडकरनगर व्यापार मंडल महामंत्री योगेश कुमार, कोहरोलिया ग्राम प्रधान चंदन कुमार, विमल कुमार सहित परिसर में तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment