*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परेड की सलामी लेते हुए विभिन्न शाखाओं का किया गया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

चुर्क, सोंनभद्र,आज दिनांक 29.10.2021 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में शुक्रवार के परेड की सलामी ली गयी । तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर, एमटी शाखा, रेडियो शाखा आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी बैरक एवं मेस तथा इसके साथ ही साथ रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया गया तथा इस सम्बंध में सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राजकुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment