*ओबरा थाना परिसर में दीपावली पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

*त्यौहार पर आवास छोड़कर बाहर जाने पर स्थानीय थाने को सूचना जरूर दे दे-थाना प्रभारी अभय सिंह।*

ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय थाना परिसर में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कोतवाली प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि दिपावली पर्व के अवसर पर कोई भी नगरवासी यदि अपने घर मकान को छोड़कर बाहर कहीं जा रहा है तो सबसे पहले थाना या चौकी इंचार्ज को सूचना देकर अपने घर का पता जरूर दे दे ताकि पुलिस आपके घर के आसपास रात्रि के समय गस्त के साथ सुरक्षा कर सके।कोतवाल प्रभारी श्री सिंह ने लोगों से दीपावली व आगामी पर्व को आपसी भाईचारे के साथ सादगी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। कहा कि दीपावली खुशी प्यार और शांति का पर्व है। पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है। कहा की प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी।इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल,मो0 अशरफअली,सभासद राहुल श्रीवास्तव, नीरज भाटिया,महेश अग्रहरि व सम्मानित नागरिकगण बैठक में उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment