*जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*नौडीहा ग्राम में उम्भा कांड की तरह हो सकता है बड़ी दुर्घटना जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।*

चोपन/सोनभद्र। ब्लॉक के नौडिहा ग्राम के सैकड़ों साथी ने जमीन विवाद को लेकर के जिलाधिकारी महोदय जी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपने में रामदेव योग समिति संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक एवं भूस्वामी बुद्धि नारायण साहू ने जिलाधिकारी के पत्र को उनके कार्यालय में संबंधित अधिकारी को देकर कहां की ग्राम नौडीहा में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से उभा कांड जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है बार-बार पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी समेत जनपद सोनभद्र के सभी अधिकारियों को भूस्वामी बुद्धि नारायण साहू के माध्यम से अनेकों अनेक बार अपने जमीन की सुरक्षा और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है लेकिन जिला प्रशासन ही नहीं प्रदेश प्रशासन भी गूंगा और बहरा हो चुका है जो किसानों की आवाज नहीं सुनना चाहता है आज रामदेव योग समिति संस्थान एवं समाजवादी पार्टी के अमरेश पटेल ,कमलेश गिरी, छात्र नेता लक्की पांडे ,आदित्य सिंह, राहुल यादव , अक्षय अशोक कुमार ,निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर हमारी मांगे हमारा जमीन हमें नहीं मिलेगा तो हम सभी लोग जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाद हो जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामदेव योग समिति संस्थान के जिला प्रभारी लकी पांडे, समाजवादी पार्टी के विधानसभा सचिव कमलेश गिरी ,जिला सचिव अमरेश पटेल, आदित्य सिंह ,राहुलयादव ,अक्षय ,अशोक ,बुद्धि नारायण साहू अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment