*छठ पूजा से पूर्व तैयारियों को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि ने घाटों का किया निरीक्षण।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उष्मान अली और अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह ने छठ घाट का निरीक्षण किया तथा छठ घाट पर समस्त छोटे बड़े कमियों को बारीकी से देखा इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उष्मान अली ने कहा कि आगामी छठ महापर्व को लेकर घाटों की सजावट , साफ सफाई व लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और छठ पूजा के दौरान घाट पर लगने वाले मेले में सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा। वहीं व्रतियों तथा मेले में पहुंचने वाले अन्य लोगों से भी कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करने की अपील की जाएगी तथा शासन से जो भी दिशानिर्देश होगा उसका बखूबी पालन किया जाएगा लेकिन उसके पूर्व छठ घाट पर तैयारियां पूर्ण रखी जायेगी। वही अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह ने कहा कि आगामी छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत तैयारी शुरू कर दी है , आगे शासन से जो निर्देश होगा उसके अनुसार पूजा सम्पन्न कराया जाएगा। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि राजन जायसवाल, सभासद कुशल सिंह, सभासद सुशील साहनी, समाजसेवी विमल साहा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एडवोकेट अमित सिंह, ठेकेदार बंटी सिंह, हनुमान अग्रहरि, नीरज जायसवाल, लिपिक अंकित पांडेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment