पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन सोनभद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,,

सोंनभद्र

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन सोनभद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धाजंलि

अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है । आज दिनांक 21.10.2021 को रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क, सोनभद्र में पुलिस स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया । पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये । इस मौके पर कमाण्डेंट 48वीं वाहिनी पीएसी, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment