उमेश सागर,
शक्तिनगर। उर्जान्चल में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में एक दूसरे को सिंदूर लगाती और डीजे की धुन पर थिरकती महिलाएं, जय मां दुर्गा के जयकारे से गुंजायमान वातावरण, मां के कान में अपनी मनोकामना पूर्ण करने का संदेश देते श्रद्धालु दिखे। मां के मायके आने और सिंदूर पूजा के साथ सुहागन होने की कामना के साथ विदाई का मनोरम दृश्य अम्बेडकर नगर स्थित पूजा पंडाल पर दिखा। विजयादशमी को शस्त्र पूजन उपरांत कोटा बस्ती स्थित बोट प्वाइंट पर विसर्जन किया गया।
शुक्रवार को नवरात्र नौ दिन माई, दशमी को विदाई के अवसर पर अम्बेडकर नगर व उर्जान्चल में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों में सुहागनें माँ दुर्गा को शृंगार भेंट कर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मांग रहीं थी तो भक्त परिवार, कुल कुटुम्ब की सुख शांति और समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना कर रहे थे। हर ओर बैंड बाजों और डीजे की थाप पर श्रद्धालु झूमते दिखाई दिए।

