सेराजुल होदा, अमवार ,
दुद्धी, सोंनभद्र
दिनांक-14.10.2021
थाना दुद्धी पुलिस व पीआरवी-4223 की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा 01 अदद अवैध पिस्टल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार~
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र की बरामदगी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुद्धी पुलिस व पीआरवी-4223 की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 13.10.2021 की रात्रि लगभग 21.50 बजे चेंकिग के दौरान लौवा नदी ग्राम बीड़र थाना दुध्दी के पास से 01 नफर अभियुक्त धर्मेन्द्र मौर्य पुत्र भोला मौर्य निवासी-म0न0-4/44 कांशीराम आवास थाना राबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल 7.65mm मय 09 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-109/2021 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट व 207 एमवी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. धर्मेन्द्र मौर्य पुत्र भोला मौर्य निवासी-म0न0-4/44 कांशीराम आवास थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र ।
बरामदगीः-
1. 01 अदद अवैध पिस्टल 7.65mm मय 09 अदद जिन्दा कारतूस
2. 01 अदद मोटर साइकिल बजाज पल्सर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 दुधनाथ द्विवेदी थाना दुद्धी सोनभद्र ।
2.का0 राजेश सिंह पीआरवी-4223 थाना दुद्धी सोनभद्र ।
3.HG. विरझन राम पीआरवी-4223 थाना दुद्धी सोनभद्र ।

