सोनभद्र:दो दशक से हिंदी साहित्य में गीत परंपरा को सार्थक गति और उर्जा देने वाली सोनभद्र की ख्याति लब्ध गीतकार कवयित्री डा. रचना तिवारी को 13 अक्टूबर की शाम ‘अंतर्नाद सम्मान’ से मऊ में अलंकृत किया जाएगा। आयोजक गीतकार पुरुषार्थ सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब और ओम कोशिश रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार शाम साढ़े छह बजे शारदा नारायण हास्पिटल सभागार मऊ में डा. तिवारी को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
गीतकार डॉ रचना तिवारी को
यूं तो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं किंतु अपने पूर्वांचल के धरती पर साहित्य का झंडा ऊंचा करने वाले साहित्यकारों द्वारा जब कोई सम्मान दिया जाता है तो उसका एक अलग ही महत्व रहता है। यह कहना था साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का जिन्होंने मऊ में उन्हें सम्मानित किए जाने पर बेहद प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहीं है। श्री द्विवेदी ने प्रख्यात कलमकार पुरुषार्थ सिंह को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

