*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष का आकस्मिक निधन।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक।*
*शोक समाचार*
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ०प्र० जनपद ईकाई सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री उमाशंकर चौधरी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया ,वे ओबरा के पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन में भी तशरीफ़ लाए थे,वे स्व .संस्थापक अध्यक्ष जी स्व बालेश्वर लाल जी के अनन्य सहयोगी रहे।
एसोसिएशन के हर कार्यक्रम में वे प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ पहुंचते थे,अभी हाल ही में विंध्याचल मंडल इकाई शपथग्रहण कार्यक्रम में भी वे मिर्ज़ापुर आये थे।उनका जीवन पर्यन्त एसोसिएशन को सहयोग प्राप्त होता रहा। एसोसिएशन उनके त्याग को हमेशा याद रखेगा।उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।उक्त अवसर पर सुधाकर मिश्र, शैलेन्द्र कुमार सिंह,राजेश कुमार पाठक, ज्ञानेंद्र शरण राय,अतुल प्रताप सिंह, एम एम खान, रामप्रसाद जी, कौशलेंद्र पाण्डेय जी आदि उपस्थित थे सभी ने उनके परिवार जनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की । सभी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर परमपिता से उनको सतगति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। हे राम हे राम हे राम ओम् शांति ओम् शांति ओम् शांति ओम शांति ओम शांति ओम शांति।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment