अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र।जम्मू कश्मीर के पुंछ के सूरनकोट में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक जूनियर कमीशंनर अधिकारी(जेसीओ) समेत पांच वीर जवानों की शहादत पर डाला नवनिर्माण सेना के तत्वावधान में युवाओं ने स्थानीय शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस दौरान युवाओं ने स्थानीय शहीद स्थल पर एकत्रित होकर वीर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों के गौरव को याद किया। इस दौरान डाला नवनिर्माण सेना केसंरक्षक व छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सूरनकोट में डीकेजी के पास एक गांव में तड़के एक अभियान शुरू किया गया।
रक्षा विभाग के पीआरओ के अनुसार ख़ुफ़िया इनपुट्स के आधार पर सेना की तरफ़ से सुबह पुंछ जिले के सूरनकोट इलाके में गांवों के पास घेराबंदी की गई। आतंक निरोधी ऑपरेशन के दौरान पुंछ में एक जेसीओ समेत पांच जवान घायल हो गए। सभी ने नजदीकी स्वास्थ केंद्र में इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। इस दौरान डाला नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने शहीदों को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश को अपने वीर शहीदों की बहादुरी पे गर्व है और हिन्दुस्तान अपने देश के वीर जवानों को कभी नहीं भूलेगा। और कहा कि हम सभी की देश के रक्षा मंत्री से मांग है कि शहीद जवानों के शरीर से बहे ख़ून के कतरे कतरे का हिसाब लिया जाए और आतंकवादियों व आतंकवाद को जड़ से नेस्तनाबूद कर दिया जाए। अंत में सभी युवाओं के द्वारा शहीद जवानों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान डाला नवनिर्माण सेना के उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडे, अहमद हुसैन,प्रशांत पाल,आफताब आलम,विक्की गुप्ता,चंदू नियाज़ अहमद,मोहित पाठक,प्रकाश चौधरी,राकेश पासवान,अमित मिश्रा,शाह आलम,रविकांत यादव,हिमांशु,विनय कुशवाहा,सर्वेश पटेल आदि युवा मौजूद रहे।

