*ग्राम प्रधान व सचिव पर लगाया सरकारी धन गबन करने का आरोप*

---Advertisement---

_सोनभद्र,

उमेश कुमार सिंह,,अनपरा ,,ब्लाक म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रणहोर के ग्राम पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामसूरत गुप्ता ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर सरकारी धन को गबन करने का लगाया गम्भीर आरोप ग्राम पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने करीबी लोगों को व दूसरे पंचायत में बोरिंग कर सौर ऊर्जा निःशुल्क शुद्ध पेयजल संयंत्र लगाया जा रहा हैं।बीना कार्य योजना प्रस्ताव के प्रधान व सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन की बंदरबांट की जा रही हैं। इसको लेकर रणहोर ग्राम पंचायत के ग्राम सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कार्यवाई करने की मांग की हैं।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि आरोप बेबुनियाद व तथ्य विहीन हैं।यह मामला पूर्व ग्राम प्रधान का कार्य योजना का हैं।नव निर्वाचित प्रधान का अभी कोई कार्य नही चल रहा हैं।इस मामले से मुझे कोई लेनादेना नहीं है।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment