*रेलवे रामलीला मैदान में आज श्रीराम विवाह, अयोध्या आगमन व श्री राम वनवास का मंचन हुआ।*

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया, चोपन, सोंनभद्र,
संवाददाता
*मंथरा ने कैकेयी से राम के प्रति कुंठा भरी, जाना पड़ा वनवास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामजी को*
चोपन/सोनभद्र। श्री श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में आज रामलीला का कथानक बालकांड से अयोध्या कांड की ओर अग्रसर हुआ। जिसमें राम-सीता विवाह, जनक द्वारा बरात का स्वागत, बरात का अयोध्या लौटना, दशरथ द्वारा राम के राज्याभिषेक की घोषणा आदि और श्री राम वनवास दृश्यों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।
शनिवार को श्री राम का विवाह ,राम वन गमन की लीला का मंचन किया गया। इसमें राम लीला मंचन में भगवान की बारात जनकपुर पहुंचने पर जनकपुर वासियों ने उनका स्वागत किया। महाराज जनक ने बारातियों को तिलक लगाया तत्पश्चात भगवान श्री राम को माला पहना कर आरती उतारी व वैदिक रीति से श्री राम-सीता जी का पाणिग्रहण संस्कार आयोजित किया गया। मंचन में दिखाया गया कि, सभी नगरवासी विदाई के समय भावुक हो गए। अयोध्या पहुंचने पर श्री राम सीता जी का स्वागत किया गया। जिसके बाद भगवान श्री राम को अयोध्या के राजा का अभिषेक की तैयारी जोरों से चल रही थी, किंतु रानी कैकेयी की दासी मंथरा उनके मन में राम के प्रति कुंठा भरती है। राम के राजतिलक की जगह भरत का राजतिलक कराये, आपके पुत्र भरत का हित राजा बनने से ही संभव है।
राजकाज भरत को दिलवाने व राम को वनवास भेजने की सलाह देती है। वह महाराज द्वारा दिये गए वरदान को महाराज दशरथ से मांग लें। मंथरा की बात मानकर रानी कैकई कोप भवन में चली गय, महाराज ने कोप भवन में पहुंचकर रानी को समझाने की कोशिश की, परंतु रानी अपने फैसले पर अटल रही, आखिर महाराज ने दोनों वरदान भरत को राजतिलक व श्री राम को 14 वर्ष का वनवास दिया। महाराज की आज्ञा का पालन करते हुए राम जी सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास को निकल पडे़, जिससे अयोध्या नगरवासी दु:खी व्यथित होकर महामंत्री सुमंत्र के रथ को रोकने लगे। भगवान नगरवासियों के आग्रह पर दिन में रुक गये, श्री राम ने सुमंत्र के रथ पर आरूढ़ होकर वन के लिये प्रस्थान कर गये।
रामलीला के दौरान शनिवार की रात चित्रकूट के कलाकारों ने राम वनवास का मनोरम मंचन किया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
शनिवार की कथा में रामलीला समिति के पदेन अध्यक्ष बीजेपी मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, मनोज सिंह सोलंकी, सुशील पांडे, लल्लू श्रीवास्तव, मोम बहादुर, अजित पंडा, महामंत्री- सुरेश जयसवाल एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे। मंत्री- विनीत पांडे, उमेश बिंद, धर्मेंद्र जायसवाल, अजय कुमार, राम कुमार मोदनवाल, जितेंद्र जयसवाल, मीडिया प्रभारी- अनुज जयसवाल/अशोक मद्धेशिया, संरक्षण मंडल- संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, उस्मान अहमद, दीनानाथ वर्मा, कैलाश मौर्या, कमल किशोर सिंह, सतेंद्र कुमार आर्य,राम आश्रय जायसवाल, दिनेश गर्ग, दीनानाथ सेठ, अशोक सिंघल, तीर्थराज शुक्ला, राजन जायसवाल, रोशन सिंह, रावण प्रभारी- सियाराम तिवारी, राजू चौरसिया,अनिल जायसवाल रामलीला मंच व्यवस्थापक अमित सिंह, विकास सिंह, मुकेश कुमार पटेल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रामलीला दर्शकों ने कलाकारों के इस भावपूर्ण मंचन को देखने के लिए नगर व आस-पास के क्षेत्रों से आये श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कथा वाचक पंडित शितलेश शरण मिश्र ने अपनी मधुर वाणी से मंच को और सुंदर बना दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment