अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने पाक पीएम इमरान खान के पुतले का दहन किया कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे जमकर लगाएं।*
चोपन/सोनभद्र। आज संध्या लगभग 6:00 बजे विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष जनार्दन बैसवार के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में आतंकियों द्वारा शिक्षकों की हत्या के विरोध में चोपन बस स्टैंड पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का प्रतीकात्मक पुतला के साथ सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद व पाक पीएम के पुतले का दहन कर प्रदर्शन किए।
मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख काशी प्रांत के नरसिंह तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सभी वर्ग के लोग भारत में अमन चैन के साथ रहते हैं मगर यह हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान जो सन 1947 से पहले हमारा हिस्सा हुआ करता था अलग होने के बाद से अब तक पाकिस्तान ने अपने देश और आवाम के विकास को दरकिनार करते हुए सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा देता है जो अमन-चैन के लिए खतरा है हमारे देश में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब एक साथ मिलकर रहते हैं मगर कुछ ऐसे राजनीतिक दल है जो फूट डालो और राज करो की नीति पर राजनीति करते आ रहे हैं और करना चाहते हैं जिसे हमारा हिंदू शब्द समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा जरूरत पड़ा जो देश के लिए सर कटा सकता है और जरूरत पड़ने पर विरोधियों का सर काट भी सकता है हमारे देश के पीएम मोदी जी का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास इसी में हम सब का और देश का और देशवासियों का कल्याण है
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राहुल सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष विहिप, वीरेंद्र तिवारी जिला सत्संग प्रमुख, दिनेश रावत नगर संयोजक विहिप, नागेश सिंह नगर संयोजक, अरविंद सिंह नगर अध्यक्ष विहिप, सत्येंद्र आर्य, राजेश अग्रहरी जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष, सोनू मोदनवाल मीडिया प्रभारी, राजनाथ पासवान, अरविंद तिवारी, प्रदीप तिवारी,अमित सिंह,विकास सिंह, मुकेश पटेल प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
*कश्मीरी आतंकवाद के खिलाफ बजरंग दल ने पाक पीएम का पुतला दहन किया।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, October 9, 2021 3:26 PM
---Advertisement---

