*महंगाई , बेरोजगारी , किसानो पर हो रहे अत्याचार एवं तीन कृषि बिल काला कानून खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन।*

---Advertisement---

अनिल जायसवाल संवाददाता
डाला/सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बस स्टैंड शहिद स्थल पर देश में तेजी से बढ़ रोजमर्रा के दामों को लेकर शनिवार सुबह ग्यारह बजे डाला सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।
इस दौरान डाला सेक्टर अध्यक्ष मंगला प्रसाद जयसवाल ने कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई जैसे डीजल , पेट्रोल , रसोई गैस , बिजली बिल , सरसों तेल , दाल इत्यादि इन सभी उत्पादों का मूल्य आसमान छूता जा रहा है , जिससे ये वस्तुएं आम आदमी के पहुंच से दूर होती जा रही है । आज पूरा युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है , किसानों पर जुल्म , दमन अत्याचार किया जा रहा है । जिसका ज्वलंत उदाहरण लखीमपुर खीरी है , तीनों कृषि बिल जो काला कानून के रूप में किसानों को डंस रहा है और इस काला कानून के खिलाफ अनगिनत किसान धरना प्रदर्शन करने के क्रम में शहीद हो गए वर्तमान सरकार की इन सारे कृत्यों को हम सभी समाजवादी पार्टी डाला नगर के कार्यकर्ता घोर विरोध एवं निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं , कि सरकार तत्काल प्रभाव से महंगाई पर नियंत्रण करें युवाओं को रोजगार दे किसानों पर हो रहे जुल्म दमन और अत्याचार बंद करे अन्यथा हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे
जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment