*रेलवे रामलीला मैदान में धनुष-भंग, परशुराम- लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया।*

---Advertisement---

*मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय सिंह गौड़ ने मेले का शुभ उद्घाटन किया।*
*उठहु राम भव भंजहु चापा। मेटहु टाट जनक परितापा।।*
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।श्री श्री रामलीला समिति के आमंत्रण पर रात्रि 7.30 बजे रेलवे रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री माननीय संजीव सिंह गोड़ का आगमन हुआ, आते ही मंत्री जी ने पहले राम-लक्ष्मण-सीता जी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रेलवे राम लीला समिति पदेन अध्यक्ष सुनील सिंह व कमेटी से जुड़े सभी समस्त पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा माननीय मंत्री संजीव सिंह गोंड़ जी को अंग वस्त्र एवं राम दरबार स्मृति चिन्ह भेंट कर पूरे सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। जिसके बाद माननीय मंत्री संजीव सिंह गोड़ जी के द्वारा प्रांगण में लगे भव्य मेले का फीता काट कर शुभारंभ कर समस्त टीम के साथ मेले का आनन्द लिया गया।
मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहां कि, रामलीला में आप सभी भक्तों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। क्षेत्र की जनता जब-जब मुझे बुलाएगी, मैं उनके लिए हाजिर रहूंगा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, विश्व पटल पर अयोध्या में जो भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उसके लिए देश की जनता पीएम मोदी के लिए आभार व्यक्त करती है। माता-बहनों के सहयोग से, एक-एक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जो भगवान राम जी का मंदिर बनने का काम हो रहा है। मैं उसके लिए सभी को बधाई देना चाहता हूं। चोपन और आस-पास के क्षेत्र में जो बिजली की कटौती हो रही है उसके बारे में मंत्री जी ने कहा कि, हमारा विभाग अलग है। लेकिन हम फिर भी अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या को हल कराने का प्रयास जरूर करेंगे और रही बात जनपद सोनभद्र विकास की तो आने वाले समय में जनपद सोनभद्र को बहुत बड़ी सौगात माननीय मुख्यमंत्री योगी जी की तरफ से मिलने वाला है।L
श्री श्री रामलीला समिति चोपन के तत्वाधान में धूमधाम से श्री रामलीला उत्सव मनाया जा रहा है। चित्रकूट से आए मंडली द्वारा लीलाओं का मनोहारी मंचन किया जा रहा है। रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार शाम विभिन्न लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण राम दर्शन और विभिन्न लीलाओं के मंचन के लिए पधारे। रामलीला में धनुष-भंग, परशुराम- लक्ष्मण संवाद हुआ। श्री राम लीला महोत्सव के दौरान शुक्रवार की शाम लीला मंचन में मिथिला के राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन करते हैं। इसके लिए सभी शक्तिशाली राजाओं को न्योता भेजा जाता है। स्वयंवर में मुनि विश्वामित्र भी अयोध्या के दो सुंदर राजकुमार श्री राम और लक्ष्मण के साथ पहुँचते हैं। अंत में जब कोई राजा धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर उसे हिला भी ना सके। जब राम ने धनुष उठाया और उठाते ही उसका खंडन हो गया। शिव के धनुष के टूटने की घटना इतनी तेज थी की तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। इस दौरान एक हास्य मंचन भी भक्तों के सामने प्रस्तुति भी की गई। राम जी कहते है कि, में क्षत्रिय हूँ और मैं अपना सर नहीं झुकाउंगा। तब सीता जी ने इशारों में लक्ष्मण को राम जी को मानने के लिए कहती है, लक्ष्मण जी के मानने पर राम जी मान जाते है। तब राजकुमारी सीता ने राम को वर माला पहनाती है और उन्हें अपने पति के रूप में स्वीकार करती है। भगवान परशुराम शिव जी के अनन्य सेवक थे। जब उन्हें पता चला कि, उनके आराध्य भगवान शिव का धनुष किसी ने तोड़ दिया है, तो वह क्रोधित हो गए। तुरंत मिथिला नगरी पहुंच गए, परशुराम जी के क्रोध को देखकर भगवान राम ने कहा कि, मुनिराज यह सब करने वाला आपका कोई सेवक ही होगा। भगवान परशुराम का क्रोध देखकर राजकुमार लक्ष्मण ने हंसते हुए कहा कि, है मुनिराज मेरे लिए तो सभी धनुष एक ही समान है एक पुराने से धनुष के टूटने से भला किसी को क्या लाभ और क्या हानि होगी। मेरे भैया राम ने तो इसे नया समझकर उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाने की कोशिश की थी। लेकिन यह तो भैया राम के छूने मात्र से ही खंडित हो गया इस लीला का भक्त जनों ने भरपूर आनंद लिया। शुक्रवार की रामलीला मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के पदेन अध्यक्ष बीजेपी मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, मनोज सिंह सोलंकी, सुशील पांडे, लल्लू श्रीवास्तव, मोम बहादुर, अजित पंडा, महामंत्री- सुरेश जयसवाल एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे। मंत्री- विनीत पांडे, धर्मेंद्र जायसवाल, अजय कुमार, राम कुमार मोदनवाल, जितेंद्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी- अनुज जयसवाल/अशोक मद्धेशिया, संरक्षण मंडल- संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, कैलाश मौर्या, कमल किशोर सिंह, सतेंद्र कुमार आर्य, प्रदीप अग्रवाल, राम आश्रय जायसवाल, दिनेश गर्ग, दीनानाथ सेठ, अशोक सिंघल, तीर्थराज शुक्ला, राजन जायसवाल, रोशन सिंह, रावण प्रभारी- सियाराम तिवारी, राजू चौरसिया, रिंकू अग्रहरि एवं अनिल जायसवाल। मनोज चौबे, राजेश गोस्वामी, अमर शर्मा, शुभम चौरसिया, महिला सुरक्षा एवं जनसेवा की अध्यक्षा सावित्री देवी, राकेश केसरी, मुकेश मोदनवाल, अरविंद दुबे, प्रमोद कुमार, सद्दाम कुरेशी और कलाकारों के इस भावपूर्ण मंचन को देखने के लिए नगर व आस-पास के क्षेत्रों से आये श्रद्धालु मौजूद रहे। रामलीला मंच व्यवस्थापक अमित सिंह,विकास सिंह,मुकेश पटेलकार्यक्रम का सफल संचालन कथा वाचक पंडित शितलेश शरण मिश्र ने अपनी मधुर वाणी से कर मंच को और सुंदर बना दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment