अनिल जायसवाल संवाददाता
*भाई प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी।*
*हर्षित महतारी मुनि मन हारी बंधु दिन सुखारी।*
डाला/सोनभद्र | रामलीला के 50 वें वर्ष के मंचन का शुभारंभ गुरुवार की देर शाम मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक प्रबंधन के मुखिया राहुल सहगल ने मुकुट की पूजा की व दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर किया| प्रबंधन के मुखिया ने कहा कि रामलीला का शुभारम्भ मुकुट पूजा कर किया गया है यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि इसी प्रांगण में मंचन के 50 वे वर्ष की शुरुआत करने जा रहे है ,भगवान राम हम सब के आदर्श है और हम सब के बीच ही मौजूद हैं हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर अपने जीवन चलितार्थ करना चाहिए| भगवान राम ने जो आदर्श दिए है उन आदर्शों के अनुसरण से मानव जाति का उद्धार हो जाता है| कोविड का ध्यान देते हुए हमे अपनी सुरक्षा भी करना है और वेक्सीन भी हम सभी को लगवाना जरूरी जिससे हम और देश दोनो सुरक्षित रह सके।
विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत डाला के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि रामलीला जीवन जीने की एक कला है जिसके अनुभूत भगवान राम के आदर्श ही हमें गुरुजनों ,माता पिता ,भाई- बहन ,मित्र आदि रिश्तों के महत्व को बताते है ,वास्तव में रामायण प्रभु श्री राम के आदर्शों को बताने का अमूल्य धरोहर है | आज की लीला में कलाकारों द्वारा नारद मोह का मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शकों संग अतिथि अविभूत हो गए आज होगा मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु राम का जन्म | स्थानीय चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर ने कहा कि रामलीला रामलीला का मंचन सिर्फ एक नाटक ही नहीं यह गाना बजाना ही नहीं अपितु यह जीवन का सार है पिता का मोह माता का आदेश भाई समाज राजपाठ अमीर गरीब ऊंच-नीच जात-पात इन सभी से ऊपर जीवन जीने की शैली का सार है जिसे हमें अपने आत्म जीवन में उतरना अति आवश्यक है सिर्फ बर्चस्व के लिए आज लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं बड़ी-बड़ी घटनाएं सिर्फ एक दूसरे से ऊपर दिखने के लिए घट जाती हैं राम के जीवन का अर्थ इसे देख समझ कर अपने खुद के जीवन में उतार लेना ही जीवन परिवर्तन है प्रभु राम जब महलों में थे और फिर जब वन में गए उनका व्यक्तित्व और व्यवहार समान ही था यही है राम आज समाज के कुछ लोगों के पास धन आजाने के बाद उनके बरताव में बदलाव आ जाता है
जिससे लोगों में ईर्ष्या द्वेष की भावनाए पनपती हैं अंत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हनुमान सिंह ने सभी अतिथियों का रामलीला में शामिल होने पर दिल से आभार जताया | कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया| इस मौके पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार, भएरौ बाबा, श्री निवास दुबे, मुकेश जैन,कल्लू सिंह,गोले शुक्ला,महेश सोनी ,राजू शुक्ला,राज कुमार, के साथ भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहें|
*डाला में मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के जन्म का मंचन किया जाएगा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, October 8, 2021 8:35 AM
---Advertisement---

