सेराजुल होदा,,
दुद्धी सोंनभद्र निवासी ने अपनी हंसी खुशी को गम में बदल दिया बताते चलें कि मुंसिफ कोर्ट के सामने फास्टफूड की दुकान से जीविकोपार्जन करने वाले सरल स्वभाव के 26 वर्षीय राजन कुमार पुत्र जमुना प्रसाद मद्धेशिया ने बुधवार की शाम अपनी मंगेतर से शादी का इनकार करने व सगाई की अंगूठी वापस करने की बात बरदाश्त नहीं कर पाया तथा खुद को ही मिटाने की ठान ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया।कीटनाशक का प्रयोग कर खामोश बैठे राजन की जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन हताश हो गए और पूछने लगे क्या हुआ ,तो राजन ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई।आनन फानन में परिजन राजन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया । गुरुवार की अपराह्न राजन ने वाराणसी में दम तोड़ दिया। राजन के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व राजन की सगाई चोपन में हुई थी ,सगाई के बाद से दोनों के मधुर सम्बन्ध थे राजन अपने मंगेतर के घर के भी आवश्यकताओं को पूर्ति करता था।इसी बीच कुछ दिनों से राजन अपने मंगेतर का फोन दो दो बजे रात तक व्यस्त देख परेशान रहने लगा था और इसी बात को लेकर दोनों में अनबन होती रहती थी। बुधवार को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसके मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया।

