अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे।*
चोपन/सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। चेयरमैन फरीदा बेगम व अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया प्रमाण पत्र पाते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल गए। नगर पंचायत के सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन को लाभार्थियों ने सुना।
इस दौरान फरीदा बेगम ने कहा की नगर के उन पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया है। जिनके घर नही थे वो प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन कर आवास प्राप्त कर लिया है।हमारी कोशिश है कि जो भी नगर में पात्र लाभार्थी बचे हैं उनको भी जल्दी चयन कर आवास दिया जाएगा। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिकगण, आवास लाभार्थी व समस्त पंचायत कर्मी मौजूद थे
*प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को मिला प्रमाणपत्र।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 5, 2021 12:07 PM
---Advertisement---

