राम कुमार,बभनी
आज दिनांक 04.10.2021 को आगामी नवरात्रि व दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बीजपुर एवं थाना बभनी पर क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्भ्रान्त नागरिकों एवं प्रबुद्धजन के साथ शान्ति-समिति की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान लोगों से वार्ता कर आगामी नवरात्रि व दशहरा के अवसर पर शासन द्वारा कोविड-19 गाइडलाईन का पालन करते हुए पर्व को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि इस सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें गया कि इस सम्बंध अपने परिवार व आस-पास के व्यक्तियों को भी प्रेरित एवं जागरूक करें। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकगण मौजूद रहे ।

