अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*पीडीआर पब्लिक स्कूल के महाप्रबंधक व्यास मुनि पांडे जी ने राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम भेटकर किया सम्मानित।*
चोपन/सोनभद्र।उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री बनने पर वनवासी बहुल क्षेत्र जुगैल में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । जुगैल स्थित बी पी आर डी पब्लिक स्कूल में ओबरा विधायक संजीव गौड़ जी के मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर सम्मान समारोह मे पहुंचे क्षेत्र के सैकड़ों बनवासी गिरी वासियों में उत्साह एवं प्रसन्नता देखा गया । विद्यालय प्रबंधन के सम्मान समारोह में सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं गणेश स्तुति कर स्वागत किया गया बी पी आर डी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व्यास मुनि पांडे जी द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति भेंट किया गया । सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने एक सामान्य बनवासी विधायक को मंत्री बनाकर जो सम्मान दिया है उसे आप जनता जनार्दन की सेवा में समर्पित करूंगा साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को जनपद की प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर विशेष अभियान के तहत उन को लाभ देने का काम करूंगा । मुख्य अतिथि ने जुगैल क्षेत्र के प्रमुख समस्या जैसे मोबाइल नेटवर्क भरहरी पुलिया एवं राखी डैम के बगल में पुल बनवाने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह ,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, ब्लाक प्रमुख चोपन श्रीमती लीला देवी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगल संजीव तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, मंजू गिरी, सुनीता खरवार, बच्चा गुर्जर, कालीचरण , प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर, राजेश अग्रहरी, महेंद्र केशरी, राम प्रताप केवट, बृजेश पांडे विकास चौबे संदीप पांडे बुद्धि राम ,मनीष तिवारी इत्यादि कार्यकर्ता क्षेत्रवासी उपस्थित रहे सम्मान समारोह का संचालन अभिषेक पांडे जी ने किया ।
*ग्राम पंचायत जुगैल राज्यमंत्री के प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने किया जबरदस्त स्वागत।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, October 3, 2021 1:57 PM
---Advertisement---

