अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*देखने से प्रतीत होता हैं कि मृतक गाय के पेट में बच्चा है।*
चोपन/सोनभद्र। कल रात्रि लगभग 9 बजे यूको बैंक के सामने राजमार्ग पर अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से गाय की बीच सड़क पर मौत हो गई अभी सुबह तक बीच सड़क में मृतक पशु का शव पड़ा हुआ।
पूरे नगर में इन दिनों फिर छुट्टा पशुओं का घूमना बदस्तूर जारी है इसके लिए कहीं ना कहीं इन पशुओं के स्वामी जिम्मेदार है।
कुछ दिनों पहले नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बेसहारा घूम रही छुट्टा पशुओं को उनके सही स्थान गौशाला पर भिजवाया था लेकिन इन दिनों फिर इन बेसहारा पशुओं का घूमना बदस्तूर जारी है। पंचायत प्रशासन को चाहिए कि शासन की मंशा अनुरूप पूरे नगर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर इनके सही स्थान गौशाला केंद्र पहुंचाया जाए साथ ही साथ पशु स्वामी को चिन्हित कर कार्रवाई भी पंचायत प्रशासन करें। जिससे इनके जानमाल की सुरक्षा हो सके यही शासन की ओर मुख्यमंत्री जी की भी मंशा है।
*राजमार्ग पर अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से बेसहारा पशु की मौत।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, September 27, 2021 2:35 AM
---Advertisement---

